आप प्रत्येक ऑर्डर के लिए अपने प्रारंभिक मार्जिन, PnL और ROE की गणना करने के लिए ApolloX फ्यूचर्स कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते/सकती हैं।
1. नीचे दिखाए गए अनुसार [कैलकुलेटर ] आइकन पर क्लिक करें।
2.आप अपने PnL, लक्ष्य मूल्य या परिसमापन मूल्य की गणना करने के लिए कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते/सकती हैं।
3. एक विकल्प चुनने के बाद, [लॉन्ग] या [शार्ट] चुनें , फिर प्रवेश मूल्य, निकास मूल्य और मात्रा दर्ज करें। आप यहां लेवरिज गुणक को भी समायोजित कर सकते/सकती हैं। ऑर्डर विवरण भरें, फिर [गणना करें] पर क्लिक करें। तब ApolloX स्वचालित रूप से आपके प्रारंभिक मार्जिन, PnL और ROE की गणना करेगा।
USDⓈ-M स्थाई फ्यूचर्स
प्रारंभिक मार्जिन = मात्रा * प्रवेश मूल्य * प्रारंभिक मार्जिन दर (IMR)
प्रारंभिक मार्जिन दर (IMR) = 1/ लेवरिज मल्टीप्लायर
PnL के लिए गणना:
लॉन्ग = (निकास मूल्य - प्रवेश मूल्य) * अनुबंधों की संख्या
शार्ट = (प्रवेश मूल्य - निकास मूल्य) * अनुबंधों की संख्या
ROE% = PnL/ प्रारंभिक मार्जिन = ऑर्डर दिशा * (1 - प्रवेश मूल्य / निकास मूल्य)/ प्रारंभिक मार्जिन दर